प्रशन१ कितने तीर्थंकर पद्मासन से मोक्ष गए?
उत्तर ः- ३ तीर्थंकर पद्मासन से मोक्ष गए-वसुपुज्य,मल्लिनाथ,पार्श्वनाथ
प्रशन२ कितने तीर्थंकर बाल ब्रह्मचारी थे?
उत्तर- पाँच (५) तीर्थंकर बाल ब्रहमचारी थे-वसुपुज्य,मल्लिनाथ,नेमिनाथ,पार्श्वनाथ और
महावीर स्वामी
प्रशन३ कितने तीर्थंकर तीन पद के धारी थे?
उ.तीन तीर्थंकर तीन पड़ के थे-शान्तिनाथ, कुंथुनाथ और अरहनाथ
प्र.४ कितने तीर्थंकर एक से अधिक नाम वाले थे?
उ. तें तीर्थंकर एक से अधिक नाम वाले थे-आदिनाथ,पुष्दन्त और महावीर स्वामी
प्र.५ कितने तीर्थंकर पर उपसर्ग हुए?
उ. तीन तीर्थंकरों पर उपसर्ग हुए- महावीर स्वामी, पार्श्वनाथ और सुपार्श्वनाथ
प्र.६ हरियाली प्रांत में जिला गुड़गावं शिकोपुर में नवनिर्मित जैन दर्शनियेस्थल का
क्या नाम हैं?
उ. पंच बालयती सिधांत तीर्थ
प्र.७ अनछ्ने पानी में कितने त्रस जीव होते हैं?
उ. ३६,४५० त्रस जीव
प्र.८ कितने परमेष्ठी केशलोंचकरते हैं?
उ. तीन परमेष्ठी केशलोंच करते हैं-आचार्य,उपाध्याय,साधु
प्र.९ भक्तामर स्तोत्र के रचयिता कौन हैं?
उ. श्री मानातुंग आचार्य
प्र.१० मुनि महाराज आहार क्यों लेते हैं?
उ. संयम पालन करने के लिए मुनि महाराज आहार लेते हैं.
प्र.११ कितने परमेष्ठी विहार करते हैं?
उ. चार परमेष्ठी विहार करते हैं-अर्हंत,आचार्य,उपाध्याय व साधु
प्र.१२ कितने परमेष्ठी केशलोंच नही करते?
उ. दो परमेष्ठी केशलोंच नही करते-अर्हंत और सिद्ध
प्र.१३ किस कारण से तीर्थंकर प्रकर्ति का बंध होता हैं?
उ. सोलह कारण भावना भाने से तीर्थंकर प्रकृति का बंध होता हैं.
प्र.१४ रक्षा बन्धन पर्व किस घटना से शुरू हुआ?
उ. अन्कपनाचार्य आदि ७०० मुनियों का उपसर्ग वुष्णु कुमार मुनिराज ने दूर किया.
प्र.१५ श्रावक की आवश्यक क्रियाये कितनी और कौन सी होती हैं?
उ. श्रावक की आवश्यक क्रियाये छः होती हैं- देवपूजा,गुरू उपासना, स्वधयाये, संयम, तप,
दान
|